परिचय
अगर मुझे देश की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी मिलती: आम आदमी के लिए 13 बड़े बदलाव
क्या देश सिर्फ बड़ी-बड़ी सड़कों, ऊंची GDP और चमकती इमारतों से मजबूत बनता है?
शायद नहीं।
एक मजबूत देश की असली पहचान तब होती है जब उसका बच्चा सुरक्षित स्कूल में पढ़े, मरीज को समय पर Ambulance मिले, सड़क और पुल भरोसेमंद हों, पुलिस से आम आदमी डरने के बजाय मदद की उम्मीद करे और सरकारी पैसे का हिसाब जनता के सामने हो।
भारत ने कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति की है। लेकिन दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि हमारे सिस्टम में सबसे जरूरी चीज—जवाबदेही—कितनी मजबूत है?
स्कूलों की Infrastructure से लेकर Emergency Response तक, Construction Quality से लेकर Corruption और Police Accountability तक कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि मापने योग्य बदलाव की जरूरत है।
उदाहरण के लिए, NITI Aayog की 2026 की School Education Report के अनुसार देश में Functional Electricity की उपलब्धता काफी बढ़ी है, लेकिन 2024-25 में भी लगभग 1.19 लाख स्कूलों में Functional Electricity नहीं थी, जबकि 14,505 स्कूलों में Functional Water Source नहीं था और 59,829 स्कूलों में Hand-wash facility का अभाव था।
कल की ही घटना को देख लीजिए। दिल्ली में एक PG की पूरी इमारत अचानक ढह गई। रविवार होने की वजह से कई छात्र उस समय बाहर नहीं गए थे और इमारत के अंदर मौजूद थे। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में बदल गई और कई छात्रों की जान चली गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि शुरुआती समय में राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठे—पुलिस, फायर ब्रिगेड और सरकारी एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने में हुई देरी ने व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।
सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि हादसा कैसे हुआ, बल्कि सवाल यह भी है—
क्या आम जनता की जिंदगी की कीमत उतनी ही है, जितनी किसी नेता की?
अगर उस बिल्डिंग में किसी बड़े नेता का बच्चा मौजूद होता, तो क्या राहत और बचाव व्यवस्था इतनी ही धीमी रहती?
क्या कभी वह दिन आएगा जब सरकारी स्कूलों में आम परिवारों के बच्चों के साथ नेताओं और बड़े अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ेंगे?
शायद जिस दिन व्यवस्था बनाने वालों के अपने बच्चे भी उसी व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे, उस दिन सुरक्षा, शिक्षा और जवाबदेही की प्राथमिकताएं भी बदलेंगी।
इसलिए सवाल किसी एक सरकार या पार्टी का नहीं है।
सवाल- क्या हमारा सिस्टम इतना जवाबदेह बनाया जा सकता है कि गलती होने से पहले ही उसे पकड़ लिया जाए?
अगर मुझे व्यवस्था सुधारने की पूरी जिम्मेदारी मिलती, तो मैं इन 11 कामों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता।
1. हर Government School का Safety Audit अनिवार्य होता
सबसे पहला नियम बहुत सरल होता— बच्चों की जान से बड़ा कोई Budget नहीं।
देश में किसी भी Government School को सिर्फ इसलिए चालू नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि वहां पढ़ाई पहले से हो रही है। हर स्कूल की Building की नियमित Technical Inspection होनी चाहिए।
इसमें सिर्फ दीवार और छत नहीं, बल्कि—
- Building Structure
- Electrical Wiring
- Roof
- Staircase
- Fire Safety
- Drinking Water
- Toilets
- Boundary Wall
- Playground
- Emergency Exit
- Accessibility
सबकी जांच होनी चाहिए।
NITI Aayog ने भी 2026 की रिपोर्ट में Universal Foundational Infrastructure, Minimum Infrastructure Benchmarks और Annual Infrastructure Audits जैसी जरूरतों पर जोर दिया है।
लेकिन सिर्फ Audit काफी नहीं होगा
Audit में अगर Building Unsafe पाई जाती है तो उसे तुरंत Red Flag किया जाए।
बच्चों को उसी इमारत में बैठाकर यह नहीं कहा जाना चाहिए कि—
"Budget आएगा तो मरम्मत होगी।"
जब तक मरम्मत नहीं होती, तब तक:
Temporary Classroom → Safe Building → फिर Regular School
यह व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि किसी बच्चे का स्कूल जाना उसकी जिंदगी से बड़ा नहीं है।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट में सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 1,04,125 स्कूल ऐसे हैं जहां पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक उपलब्ध है। इनमें लगभग 89% स्कूल ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।
बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी चिंता पैदा करती है। करीब 1.19 लाख स्कूलों में अभी तक बिजली की कार्यशील सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं 98,592 स्कूलों में छात्राओं के लिए इस्तेमाल योग्य शौचालय की सुविधा नहीं है, जबकि 61,540 स्कूल ऐसे हैं जहां कोई भी उपयोग करने लायक शौचालय मौजूद नहीं है।
इसके अलावा 14,505 स्कूलों में कार्यशील पेयजल की सुविधा का अभाव है और 59,829 स्कूलों में हाथ धोने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ये आंकड़े बताते हैं कि स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार ध्यान देने की जरूरत है।
2. ₹1 करोड़ से बड़े हर Government Project का पैसा जनता को दिखना चाहिए
सरकारी Project का पैसा आखिर आता कहां से है? - जनता के Tax से।
तो जनता को यह जानने का अधिकार भी होना चाहिए कि उसका पैसा कहां खर्च हुआ। मेरी व्यवस्था में ₹1 करोड़ से ऊपर के हर बड़े Government Project के लिए एक Public Dashboard होता।
उसमें साफ दिखाई देता:
- Project का नाम
- कुल लागत
- Contractor का नाम
- Tender Amount
- काम शुरू होने की तारीख
- Completion Deadline
- अब तक कितना काम हुआ
- कितना पैसा जारी हुआ
- कितना भुगतान बाकी है
- Quality Test Report
- Project की Current Photos
- Delay हुआ तो कारण
- Responsible Department
यानी किसी नागरिक को किसी सरकारी कार्यालय में जाकर फाइल खोजने की जरूरत न पड़े। मोबाइल खोलो और अपने जिले के Projects देखो। अगर सड़क ₹20 करोड़ की बनी है तो जनता देख सके कि ₹20 करोड़ कहां खर्च हुए। अगर पुल बनाया जा रहा है तो उसकी Progress भी दिखाई दे। अगर Project 18 महीने में पूरा होना था और 36 महीने हो गए, तो जनता पूछ सके—"देरी क्यों हुई?"
यही Transparency धीरे-धीरे भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम कर सकती है।
3. Road, Bridge और Building की Quality की Independent जांच हो
सिर्फ Contractor की रिपोर्ट पर भरोसा करना पर्याप्त नहीं होना चाहिए। जिस कंपनी ने सड़क बनाई, वही अगर उसकी Quality को प्रमाणित करेगी तो Conflict of Interest पैदा हो सकता है। इसलिए बड़े Projects में Independent Third-Party Quality Audit होना चाहिए।
उदाहरण के लिए किसी नई सड़क की:
- Material Quality
- Thickness
- Strength
- Drainage
- Load Capacity
- Surface Quality
की स्वतंत्र जांच हो। इसी तरह Bridges के लिए Structural Safety Audit जरूरी होना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण— "काम पूरा" का मतलब सिर्फ फोटो खिंचवाना नहीं होना चाहिए।
काम तभी Complete माना जाए जब: Technical Inspection + Quality Certification + Safety Clearance
तीनों मिलें। और अगर निर्माण में गंभीर लापरवाही साबित होती है तो सिर्फ किसी छोटे कर्मचारी को Suspend करके मामला खत्म नहीं होना चाहिए। जिस स्तर पर वास्तविक जिम्मेदारी बनती है, वहां तक जांच पहुंचनी चाहिए।
1. महाराष्ट्र — ₹18 करोड़ की सड़क, सिर्फ 3 महीने में बड़ा गड्ढा
महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब ₹18 करोड़ की लागत से बनी 15.5 किलोमीटर लंबी Sarani–Urse–Aina सड़क निर्माण के लगभग तीन महीने बाद बुरी तरह धंस गई। सड़क के बीचों-बीच 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और जांच की मांग की।
2. उत्तराखंड — ₹16 करोड़ का पुल, सिर्फ 16 दिन में Approach Road धंसी
देहरादून के Nanda Ki Chowki Bridge को लगभग ₹16 करोड़ की लागत से बनाया गया था और इसे 12 जुलाई 2026 को जनता के लिए खोला गया। लेकिन महज 16 दिन बाद पुल तक पहुंचने वाली सड़क का एक हिस्सा धंस गया और वहां बड़ा गड्ढा बन गया। बाद में निर्माण कंपनी को PWD के भविष्य के टेंडरों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया और तीन इंजीनियरों के निलंबन की भी रिपोर्ट सामने आई। PWD के अनुसार पानी के कारण approach road के नीचे cavity बनने की बात सामने आई थी।
“सवाल सिर्फ सड़क और पुल बनाने का नहीं है, सवाल उसकी गुणवत्ता और जवाबदेही का भी है। महाराष्ट्र में करीब ₹18 करोड़ की सड़क निर्माण के तीन महीने बाद धंस गई, जबकि उत्तराखंड में ₹16 करोड़ के पुल की approach road महज 16 दिन बाद बैठ गई। जब जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, तो क्या ऐसी परियोजनाओं की निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच और लंबे समय तक जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए?”
4. Corruption पर सिर्फ Suspension नहीं, असली Accountability हो
भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी समस्या यह नहीं है कि कानून नहीं हैं। समस्या यह है कि आम आदमी अक्सर सोचता है—"पता नहीं आखिर होगा क्या?"
अगर किसी अधिकारी, Contractor या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।
और अगर Court/कानूनी प्रक्रिया में अपराध सिद्ध होता है तो:
- Illegal Gain की Recovery
- Financial Penalty
- Disqualification
- Service Rules के तहत उचित कार्रवाई
- जरूरत पड़ने पर Criminal Prosecution होना चाहिए।
लेकिन एक बात बहुत जरूरी है—सिर्फ आरोप लगना और दोष सिद्ध होना अलग चीजें हैं।
किसी को सिर्फ राजनीतिक आरोप या सोशल मीडिया के आधार पर दोषी घोषित नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन दोष साबित होने के बाद भी अगर कार्रवाई कमजोर है, तो पूरा सिस्टम जनता का भरोसा खो देता है।
चीन में भ्रष्टाचार साबित होने पर बड़े अधिकारियों को कड़ी सजा दी जाती है। सितंबर 2026 में पूर्व Securities Regulator Wang Jianjun को रिश्वत के मामले में उम्रकैद, राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने और संपत्ति जब्त करने की सजा सुनाई गई।
5. Emergency में हर मिनट का हिसाब होना चाहिए
Delhi के Satya Niketan में हालिया Building Collapse ने Emergency Response पर फिर सवाल खड़े किए। रिपोर्टों में यह भी सामने आया कि Blinkit की Ambulances घटनास्थल पर शुरुआती responders में थीं, जिससे Emergency Ambulance Infrastructure की क्षमता पर बहस तेज हुई।
ऐसी घटना में सबसे जरूरी चीज होती है— Time.
किसी घायल व्यक्ति के लिए 10 मिनट और 60 मिनट एक जैसे नहीं होते। इसलिए मेरी व्यवस्था में हर Emergency Call का Digital Timeline बनता है:
Call Received → Dispatch → Ambulance Started → Arrival → Hospital Arrival
इसी तरह: Police Call → Police Dispatch → Police Arrival
और: Fire Call → Fire Dispatch → Fire Arrival
हर serious emergency में system automatically देखता कि कहीं असामान्य delay तो नहीं हुआ। भारत ने 2026 में National Ambulance Services के लिए एक national framework भी जारी किया है, जिसका उद्देश्य emergency medical transport को standardise करना और timely response मजबूत करना है। अब जरूरत है कि ऐसी guidelines सिर्फ कागज पर न रहें।
Emergency Response को भी Performance Indicator बनाया जाए।
6. Police को जनता के प्रति जवाबदेह और राजनीतिक दबाव से ज्यादा स्वतंत्र होना चाहिए
आम आदमी के लिए Police सिर्फ कानून लागू करने वाली संस्था नहीं है। कई मामलों में वही पहला दरवाजा होती है जहां नागरिक मदद मांगता है। इसलिए Police System में दो चीजों का संतुलन जरूरी है:
Independence + Accountability
Police को कानून के अनुसार काम करने की पर्याप्त स्वतंत्रता मिले। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि Police पर कोई नियंत्रण ही न हो। गलत कार्रवाई, शिकायतों की अनदेखी या शक्ति के दुरुपयोग के मामलों के लिए Independent Complaint Mechanism होना चाहिए।
आम आदमी को यह भरोसा होना चाहिए कि— "अगर मेरे साथ गलत हुआ है तो मेरी शिकायत सुनी जाएगी।" कानून का असली सम्मान तब बढ़ता है जब कानून सबके लिए समान दिखाई देता है।
उदाहरण के तौर पर हाल ही का एक मामला देखिए। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक 14 साल की छात्रा के पापा का सिर एक नाला*क इंसान ने फोड़ दिया था। उस समय पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन करीब दो महीने बाद उसी नाला*क व्यक्ति ने एक Broadcast में अपने किए गए अपराध को स्वीकार किया और बड़े पदों पर बैठे कुछ लोगों के नाम भी लिए।
जब यह Broadcast तेजी से लोगों तक पहुंचा, तो कई जागरूक नागरिकों ने न्याय की मांग उठाई और दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की अपील की। इसके बाद FIR दर्ज हुई और दिल्ली पुलिस ने करीब तीन घंटे के भीतर उस मूर्ख व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
7. Government Advertising का पूरा हिसाब Public होना चाहिए
Media लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए Government Advertising में भी Transparency जरूरी है।अगर सरकार किसी Media Organisation को सरकारी विज्ञापन देती है तो जनता को कम-से-कम इतना पता होना चाहिए कि:
- किस Department ने Advertisement दिया?
- किस Media Organisation को दिया?
- कितना भुगतान हुआ?
- किस Campaign के लिए हुआ?
- किस अवधि में हुआ?
इसका मतलब यह नहीं कि सरकार को किसी Media House की Journalism नियंत्रित करनी चाहिए। बल्कि उल्टा— Financial Transparency Media और Government दोनों के भरोसे को मजबूत कर सकती है। अगर कोई Media House सरकार की आलोचना करता है या समर्थन करता है, जनता उसके काम को अपने तरीके से देखेगी।
लेकिन Government Advertising का पैसा किसे कितना मिला—यह छिपा हुआ विषय नहीं होना चाहिए।
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2014-15 से 2024-25 के बीच केंद्र सरकार ने अलग-अलग मीडिया माध्यमों में Government Advertising पर करीब ₹5,987 करोड़ खर्च किए। यानी इस अवधि में औसतन लगभग ₹1.5 करोड़ प्रतिदिन विज्ञापन पर खर्च हुआ। ध्यान रहे, यह आंकड़ा केवल 2014-15 से 2024-25 तक की अवधि को दर्शाता है; इसमें 2025-26 और 2026-27 का पूरा साल शामिल नहीं है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है—अगर सरकारी प्रचार पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं, तो क्या स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और Emergency Services जैसी जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने को भी उतनी ही प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए?
8. Government School में Parents और Local Community को वास्तविक Monitoring Power मिले
School सिर्फ Government की Building नहीं है। वह उस गांव, मोहल्ले और शहर के बच्चों का भविष्य है। इसलिए Parents और School Management Committees को सिर्फ बैठक करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए।
उन्हें यह देखने का अधिकार और साधन मिलना चाहिए कि:
- Teacher उपस्थित हैं या नहीं
- Toilet usable है या नहीं
- Drinking Water उपलब्ध है या नहीं
- School Building सुरक्षित है या नहीं
- बच्चों को Mid-Day Meal/PM POSHAN सही मिल रहा है या नहीं
- जरूरी Infrastructure मौजूद है या नहीं
NITI Aayog की रिपोर्ट भी School Governance और Administrative Capacity को महत्वपूर्ण systemic issues के रूप में पहचानती है। लेकिन यहां भी सावधानी जरूरी है। Parent Committee को Teachers का अपमान करने या रोजमर्रा की teaching में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
उनका काम होना चाहिए—
Monitoring + Feedback + Community Accountability.
- Ballia: बिना अनुमति outsider/YouTuber को school में प्रवेश और photography/videography की अनुमति नहीं।
- Ayodhya: YouTubers और social-media से जुड़े लोगों की बिना अनुमति entry तथा photography/videography पर रोक।
- रिपोर्टों के मुताबिक कई अन्य जिलों में भी इसी तरह के निर्देश जारी हुए हैं।
मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर वहाँ की सरकार या जिस भी अधिकारी ने यह आदेश दिया है, वह ऐसी कौन-सी बात छिपाना चाहता है? क्या उसे डर है कि अगर स्कूलों की वास्तविक तस्वीरें और वीडियो लोगों के सामने आए, तो कहीं यह हकीकत उजागर न हो जाए कि बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच तक नहीं हैं, स्कूलों की छतें जर्जर हैं, कहीं बच्चे भैंस या गाय के तबेले जैसी जगहों में पढ़ने को मजबूर हैं या फिर Mid-Day Meal की बदहाल व्यवस्था लोगों के सामने न आ जाए?
सच्चाई क्या है, यह आप भी जानते हैं और मैं भी।
9. Education में पहले "Basic" फिर "Smart"
आज हम Smart Classroom, Digital Learning और AI Education की बात करते हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन एक सवाल पूछना जरूरी है—
जिस बच्चे के classroom की छत सुरक्षित नहीं, उसके कमरे में Smart Board लगाने का क्या फायदा?
सबसे पहले:
- Safe Building
- Electricity
- Drinking Water
- Functional Toilets
- Cleanliness
- Furniture
- Teachers
- Library
- Laboratory
- Digital Infrastructure
फिर Advanced Technology.
NITI Aayog के 2026 के आंकड़े बताते हैं कि देश ने school infrastructure में महत्वपूर्ण सुधार किया है, लेकिन gaps अभी भी मौजूद हैं। 2024-25 में 1.19 लाख schools में functional electricity नहीं थी और 14,505 schools में functional water sources नहीं थे। इसका मतलब यह नहीं कि देश में कोई प्रगति नहीं हुई। करोड़पति, अरबपति तो बन ही गए हैं।
लेकिन हमारा लक्ष्य होना चाहिए:
"कुछ स्कूल अच्छे हैं" नहीं, बल्कि "हर बच्चे का स्कूल सुरक्षित और सम्मानजनक है।"
10. जहरीली बयानबाजी और नफरत फैलाने वाली बातों पर रोक होनी चाहिए।
किसी भी व्यक्ति को Media के जरिए Hate फैलाने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। Freedom of Speech का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कोई भी व्यक्ति Television पर कुछ भी बोल दे या बिना ठोस सबूत के किसी भी मुद्दे पर कैसी भी Reporting करे।
Media को सरकार के साथ ताल से ताल मिलाने के बजाय सरकार से सवाल पूछने और उसकी जवाबदेही तय करने का काम करना चाहिए। वहीं Social Media पर धर्म, जाति या समुदाय के नाम पर भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर ऐसे Accounts को नियमों के तहत Suspend किया जाए, उनके दावों और आरोपों के सबूत मांगे जाएं और कानून का उल्लंघन साबित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
Instagram और Facebook की Team से मेरी विनम्र अपील है कि धर्म, जाति या समुदाय के नाम पर नफरत और हिंसा भड़काने वाले Content पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। ऐसे Accounts और Posts/Reels को Platform की Policies के अनुसार Review किया जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें Remove या Suspend किया जाए। Social Media लोगों को जोड़ने का माध्यम बने, न कि नफरत और समाज में तनाव फैलाने का। कृपया इस Blog में उठाए गए मुद्दों पर भी ध्यान दें। धन्यवाद।
11. Free and Fair Exam सबसे जरूरी
सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक यह होना चाहिए कि देश में Free and Fair Exam System सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी गरीब या साधारण परिवार के योग्य बच्चे की मेहनत सिर्फ इसलिए बेकार न जाए क्योंकि किसी ने Paper Leak, Corruption या Cheating का रास्ता अपनाया है। परीक्षा में सफलता केवल योग्यता, मेहनत और ज्ञान के आधार पर मिलनी चाहिए।
Paper Leak करने वालों के खिलाफ सिर्फ Suspension जैसी कार्रवाई काफी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की भूमिका Paper Leak या संगठित परीक्षा भ्रष्टाचार में साबित होती है, तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी राय में ऐसे गंभीर मामलों में आजीवन कारावास जैसी कड़ी सजा पर भी विचार होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से पहले सौ बार सोचे।
जिस Company, Agency या व्यक्ति को Question Paper की Printing, Packaging, Transportation, Storage या किसी अन्य गोपनीय प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गई है, वहां भी सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत होनी चाहिए। Question Paper तैयार होने से लेकर परीक्षा शुरू होने तक जिन लोगों के पास इसकी गोपनीय जानकारी या पहुंच है, उनकी गतिविधियों की सख्त निगरानी और जवाबदेही तय होनी चाहिए। संवेदनशील चरणों में सुरक्षित परिसर, सीमित संपर्क और नियंत्रित Communication जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा सकती हैं, ताकि Paper Leak की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
और अगर किसी Government Job या महत्वपूर्ण Post के लिए Interview होता है, तो वहां भी Transparency सबसे जरूरी होनी चाहिए। Candidate का नाम, जाति या पहचान पहले से सामने रखने के बजाय जहां संभव हो, Candidates को Role Number या Anonymous Candidate ID के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि चयन में किसी प्रकार का पक्षपात न हो। Interview Process को रिकॉर्ड करना और उचित परिस्थितियों में उसका Live या Publicly Auditable Process रखना Transparency को और मजबूत कर सकता है।
मैं आज भी यही कहता हूं कि गरीब का बच्चा कमजोर या कम योग्य नहीं होता। उसके पास शायद महंगे Coaching Institutes और बड़े संसाधन न हों, लेकिन उसके पास मेहनत, प्रतिभा और आगे बढ़ने का सपना जरूर होता है।
अगर व्यवस्था निष्पक्ष नहीं होगी, तो गरीब और मेहनती बच्चे की हार उसकी योग्यता की नहीं, बल्कि व्यवस्था की हार होगी।
इसीलिए मेरा सवाल आज भी वही है—
क्या हम ऐसा Exam System बना सकते हैं, जहां किसी गरीब बच्चे को यह डर न रहे कि उसकी मेहनत किसी Paper Leak, Corruption या पहचान के कारण उससे छीन ली जाएगी?
क्योंकि मुझे लगता है कि गरीब का बच्चा एकलव्य की तरह मेहनत कर सकता है, लेकिन अगर व्यवस्था में बैठा कोई भ्रष्ट “द्रोणाचार्य” उसकी योग्यता के रास्ते में भेदभाव और भ्रष्टाचार की दीवार खड़ी कर दे, तो यह सिर्फ एक बच्चे के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे देश की प्रतिभा के साथ अन्याय है।
12. Election में भी Free and Fair System होना चाहिए
जिस तरह देश में Free and Fair Exam जरूरी है, उसी तरह Free and Fair Election भी उतना ही जरूरी है। आखिर चुनाव ही वह प्रक्रिया है जिसके जरिए जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है। इसलिए Election System ऐसा होना चाहिए जिसमें आम आदमी को अपने Vote और चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर भरोसा हो।
मेरी सोच है कि अगर EVM Machine को लेकर Transparency में कमी महसूस होती है या किसी Candidate को उस पर भरोसा नहीं है, तो भविष्य में इसके विकल्प के रूप में Ballot Paper System या Fingerprint/Biometric Authentication जैसी व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।
मैं आपसे सीधा सवाल करता हूं—जब 5 किलो Ration लेने के लिए आपकी पहचान verify करने के लिए Fingerprint की जरूरत पड़ सकती है, तो देश के लिए आपके सबसे जरूरी Vote की पहचान verify करने के लिए Fingerprint क्यों नहीं हो सकता?
अगर सुरक्षित तरीके से ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, तो Fake Vote, मृत व्यक्ति के नाम पर Voting, Duplicate Voting और कई तरह की पहचान संबंधी गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि ऐसी किसी भी व्यवस्था में Privacy और Data Security का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।
लेकिन यहां एक बात बिल्कुल साफ होनी चाहिए—Fingerprint का इस्तेमाल सिर्फ Voter की पहचान Verify करने के लिए हो। उसे इस बात से बिल्कुल भी Link नहीं किया जाना चाहिए कि Voter ने किस Candidate को Vote दिया है। Vote की गोपनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे जरूरी शर्तों में से एक है।
यानी एक तरफ Fingerprint से यह सुनिश्चित किया जा सके कि सही व्यक्ति ही Vote डाल रहा है और एक व्यक्ति एक ही बार Vote डाल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसके Vote को उसकी पहचान से पूरी तरह अलग रखा जाए, ताकि किसी को यह पता न चल सके कि उस व्यक्ति ने किस Candidate को Vote दिया।
मेरे हिसाब से Election System में ऐसा विकल्प होना चाहिए जिसमें:
- Voter की पहचान सुरक्षित तरीके से Verify हो।
- एक व्यक्ति एक ही Vote डाल सके।
- Ballot Paper या किसी सुरक्षित Fingerprint/Biometric System का विकल्प मौजूद हो।
- हर Vote का Audit और Verification संभव हो।
- Voter का Vote पूरी तरह Secret रहे।
- Counting Process पारदर्शी और Independent हो।
- किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में Independent Audit की व्यवस्था हो।
- हर Polling Booth पर Cameras लगाए जाएं और Voting के दौरान वहां की गतिविधियों की Live Monitoring की व्यवस्था हो, ताकि किसी भी तरह की Duplicate या संदिग्ध Voting जैसी स्थिति को समय रहते पहचाना जा सके। साथ ही, ऐसी व्यवस्था बनाते समय Voter की Privacy और Secret Ballot का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
लेकिन मेरा सवाल यह है कि क्या भविष्य में इससे भी ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद Election System विकसित नहीं किया जा सकता?
मेरा उद्देश्य किसी एक Technology को सही या गलत साबित करना नहीं है। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि देश के हर नागरिक को अपने Vote पर पूरा भरोसा होना चाहिए।
अगर Ballot Paper, Biometric Verification या इनका कोई बेहतर और सुरक्षित Combination लोकतंत्र में ज्यादा Transparency और Public Trust ला सकता है, तो उस पर खुले मन से Experts, Election Commission, Political Parties और जनता के प्रतिनिधियों के साथ विचार होना चाहिए।
भारत को ऐसा Election System बनाना चाहिए जहां गरीब, किसान, मजदूर, नौकरीपेशा, व्यापारी और हर सामान्य नागरिक बिना किसी डर के अपना Vote डाल सके और उसे पूरा विश्वास हो कि उसकी एक-एक Vote की कीमत है।
क्योंकि लोकतंत्र की पहचान केवल चुनाव करवाने से नहीं होती। सच्चा लोकतंत्र वही है, जहाँ जनता के Vote की कद्र हो, लोगों का भरोसा कायम रहे और उनके फैसले का सम्मान किया जाए।
अगर किसी Candidate को EVM का Electronic Data चाहिए, तो उसे उसके अधिकार के तहत वह Data उपलब्ध कराया जाना चाहिए। खासकर 4,000 EVM Machines को आग लगकर नष्ट होने से पहले, उनसे संबंधित जरूरी Electronic Data को सुरक्षित रखने और उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो जनता का Election System और उसकी पारदर्शिता पर से भरोसा उठ सकता है।
Free and Fair Exam + Free and Fair Election = मजबूत लोकतंत्र और मजबूत भारत।
और मेरा सपना सिर्फ इतना है—
भारत ऐसा बने जहां किसी गरीब बच्चे की मेहनत Paper Leak से न हारे और किसी आम नागरिक का Vote व्यवस्था पर अविश्वास के कारण कमजोर न पड़े।
Elon Musk ने भी Electronic Voting Machines को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि Humans या AI के जरिए इन्हें Hack करने का Risk पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
2 नवंबर 2022 को Haryana के Panipat जिले के Buana Lakhu गांव में सरपंच चुनाव हुआ, जिसमें पहले Kuldeep Singh को विजेता घोषित किया गया। हारे उम्मीदवार Mohit Kumar ने नतीजे को चुनौती दी। 31 जुलाई 2025 को Supreme Court ने सभी EVMs की दोबारा गिनती का आदेश दिया और 6 अगस्त 2025 को Court की निगरानी में recount हुआ। इसके बाद Mohit Kumar को 1,051 वोट और Kuldeep Singh को 1,000 वोट मिले और 14 अगस्त 2025 को Supreme Court ने Mohit Kumar को नया सरपंच घोषित कर दिया।
13. सबसे जरूरी—Law सबके लिए समान होना चाहिए
यह शायद पूरी व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश में एक गरीब मजदूर का बच्चा और एक मंत्री का बच्चा दोनों इंसान हैं।
एक IAS/IPS अधिकारी का बच्चा भी इसी समाज में बड़ा होता है।
एक सरकारी कर्मचारी का बच्चा भी स्कूल जाता है।
एक व्यापारी का बच्चा भी सड़क पर चलता है।
और आम आदमी का बच्चा भी।
इसलिए मैं ऐसी व्यवस्था चाहता हूं जहां सरकारी स्कूल की हालत सिर्फ गरीब के बच्चे का मुद्दा न रहे।
अगर किसी जिले के सरकारी स्कूल में:
- छत गिरती है,
- पानी नहीं है,
- Toilet unusable है,
- Teacher shortage है,
- Building unsafe है,
तो उस जिले की जवाबदेही केवल गरीब परिवारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
क्यों? क्योंकि System में काम करने वाले अधिकारी भी उसी समाज का हिस्सा हैं। अगर अधिकारी, मंत्री, नेता और बड़े पदों पर बैठे लोगों के बच्चे भी उसी public infrastructure पर निर्भर हों, तो शायद Infrastructure Quality की चिंता और ज्यादा व्यक्तिगत हो जाए।
मैं यह नहीं कह रहा कि हर अधिकारी को अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में ही पढ़ाना चाहिए।
मेरा सवाल उससे बड़ा है—
क्या हम ऐसी Government Schools बना सकते हैं जिन्हें देखकर कोई भी माता-पिता कहे—"हां, मेरा बच्चा यहां सुरक्षित है"?
यही असली लक्ष्य होना चाहिए।
🏛️ हर District के लिए "Public Accountability Score" क्यों जरूरी है?
अब इन सभी 11 Points को एक साथ जोड़ने का समय है। मेरी कल्पना में हर District का एक Public Accountability Score होना चाहिए। मान लीजिए 100 में Score दिया जाए।
उसमें शामिल हों:
| क्षेत्र | क्या मापा जाए? |
|---|---|
| 🏫 School Safety | कितने स्कूल सुरक्षित हैं |
| 🚑 Emergency Response | Ambulance/Fire/Police response time |
| 🛣️ Road Quality | सड़क की Quality और Maintenance |
| 🌉 Bridge Safety | Structural Audits और Safety |
| 🏥 Healthcare | Emergency Healthcare Availability |
| 👮 Police Response | Complaint और Response Performance |
| 💰 Corruption | शिकायतों का Disposal और Action |
| 📚 Education | Teachers + Basic Infrastructure |
| ⚖️ Justice/Administration | Pending Cases और Disposal |
| 💼 Employment | Local Employment Indicators |
| 🗣️ Hate Speech & Social Harmony | नफरत फैलाने वाली बयानबाजी पर कार्रवाई, शिकायतों का Response और कानून के तहत Action |
हर District का Score Public Dashboard पर दिखाई दे। और यहीं असली Competition शुरू होगा। अगर District A का Score 82 है और District B का 54 है, तो जनता पूछ सकती है—
"हमारे जिले का Score इतना कम क्यों है?"
फिर District Administration के पास सिर्फ एक जवाब नहीं होना चाहिए—
"काम चल रहा है।"
उसे दिखाना चाहिए— कहां समस्या है, किसकी जिम्मेदारी है और कब तक सुधार होगा।
❤️ लेकिन क्या इससे सिस्टम सच में बदल जाएगा?
सिर्फ Dashboard बनाने से नहीं।
सिर्फ कानून बनाने से नहीं।
सिर्फ भाषण देने से भी नहीं।
System तब बदलता है जब:
गलती छुपाना मुश्किल हो जाए और जिम्मेदारी से बचना महंगा हो जाए।
- अगर किसी Project का पैसा Public हो...
- अगर Quality Report Public हो...
- अगर Emergency Response Time रिकॉर्ड हो...
- अगर School Safety Audit Public हो...
- अगर District Score Public हो...
- अगर शिकायत का Status Public हो...
तो सिस्टम के अंदर काम करने वाले ईमानदार अधिकारी भी मजबूत होंगे। और जो लोग लापरवाही करना चाहते हैं, उनके लिए काम छिपाना मुश्किल होगा।
5 जरूरी FAQs
निष्कर्ष:
देश किसी एक नेता से नहीं, एक मजबूत सिस्टम से मजबूत होता है
हम अक्सर पूछते हैं— "अच्छा नेता कौन है?"
लेकिन शायद एक और सवाल पूछना चाहिए— "अच्छा सिस्टम कैसा होना चाहिए?"
- क्योंकि अच्छा नेता हमेशा सत्ता में नहीं रहेगा।
- अच्छा अधिकारी हमेशा एक ही पद पर नहीं रहेगा।
- सरकारें बदलती रहेंगी।
- मंत्री बदलेंगे।
- मुख्यमंत्री बदलेंगे।
लेकिन System बना रहेगा।
इसलिए हमें ऐसा सिस्टम चाहिए जो किसी व्यक्ति की ईमानदारी पर निर्भर न हो।
ऐसा सिस्टम जहां—
- एक गरीब बच्चे की जान भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो जितनी किसी बड़े अधिकारी के बच्चे की।
- एक आम आदमी की शिकायत भी उतनी ही गंभीरता से सुनी जाए जितनी किसी प्रभावशाली व्यक्ति की।
- एक सरकारी स्कूल की छत की मजबूती भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो जितनी किसी बड़े Project की चमक।
और सरकारी पैसे को "सरकार का पैसा" नहीं, बल्कि जनता का पैसा समझा जाए।
क्योंकि आखिर में सड़क पर चलने वाला नागरिक वही है।
- Tax देने वाला नागरिक वही है।
- School में पढ़ने वाला बच्चा भी इसी देश का है।
- और Emergency में Ambulance का इंतजार करने वाला इंसान भी इसी देश का नागरिक है।
हमें किसी के खिलाफ देश नहीं बनाना है। हमें ऐसा देश बनाना है जहां किसी के प्रभाव के कारण नियम न बदलें और किसी की गरीबी के कारण उसकी जिंदगी सस्ती न हो।
यही असली Public Accountability है।
और शायद उस दिन हमें बार-बार यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि—"गलती किसकी थी?"
क्योंकि सिस्टम इतना मजबूत होगा कि गलती होने से पहले ही उसे रोकने की कोशिश शुरू हो चुकी होगी।
देश की असली तरक्की सिर्फ GDP के आंकड़ों में नहीं, बल्कि उस दिन दिखाई देगी जब एक आम माता-पिता अपने बच्चे को स्कूल भेजते समय निश्चिंत होकर कह सके—
"जा बेटा, सुरक्षित लौटना… क्योंकि यह व्यवस्था तुम्हारी जिंदगी की कीमत समझती है।"
अगर आपको मेरा यह Awareness Blog अच्छा लगा हो और आपको लगता है कि इसमें उठाए गए मुद्दे हमारे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी हैं, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ Share जरूर करें। हो सकता है आपकी एक छोटी-सी कोशिश किसी की सोच बदल दे और वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और देश की बेहतर व्यवस्था के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो।
क्योंकि बदलाव की शुरुआत सिर्फ सरकार से नहीं, हमारी सोच और जागरूकता से भी होती है।
धन्यवाद। 🙏














