Advertisement

Responsive Advertisement

Amboli Waterfalls – सह्याद्रि की गोद में बसा महाराष्ट्र का खूबसूरत झरना

AMBOLI WATER FALLS महाराष्ट्र का खूबसूरत झरना :

अंबोली वॉटरफॉल्स का हरा-भरा दृश्य

NATURAL BEAUTY / प्राकृतिक सौन्दर्य 

           The milky beauty of Amboli Water Falls will surely mesmerize you. Yes, Amboli Water Falls of Sindhudurg, Maharashtra holds a special reputation in the country and abroad due to its milky beauty. Amboli Water Falls is also called Amboli Ghat. There is a long chain of water falls in Amboli. This water chain, falling from a height of about 400 feet, is somewhere in a huge size-type and somewhere in the smallest form. The biodiversity of Amboli is a sight to behold because of the abundance of biological resources. In monsoon, the entire area including the water falls comes alive.


           अंबोली वॉटर फॉल्स की दूधिया सुन्दरता निश्चय ही मुग्ध कर लेगी। जी हां, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का अंबोली वॉटर फॉल्स अपनी दूधिया सुन्दरता के कारण देश-विदेश में खास ख्याति रखता है।अंबोली वॉटर फॉल्स को अंबोली घाट भी कहा जाता है। अंबोली में वॉटर फॉल्स की एक लम्बी श्रंखला है। करीब 400 फुट ऊंचाई से गिरने वाली यह जल श्रंखला कहीं विशाल आकार-प्रकार में है तो कहीं लघुतम स्वरुप है। अंबोली की जैव विविधिता देखते ही बनती है क्योंकि जैव सम्पदातओं की प्रचुरता है। मानसून में तो वॉटर फॉल्स सहित पूरा इलाका जीवंत हो उठता है।

मानसून के दौरान अंबोली वॉटरफॉल का दृश्य

         Amboli is considered to be the rainiest region of Maharashtra. Seeing the milky waters of Amboli Water Falls, the mind of doing a chuckle arises. Particularly that tourists can take bath from water sports in Water Falls. Amboli forest area ie the park is covered with flora. Amboli Water Falls area is also known as Amboli Dhabdhaba. Every style of water falls thrills the tourists.

भारत के 15 सस्ते और खूबसूरत यात्रा स्थल – बजट में घूमने की बेस्ट जगहे👈👈

        अंबोली महाराष्ट्र का सर्वाधिक बारिश वाला इलाका माना जाता है। अंबोली वॉटर फॉल्स का दूधिया जल देख कर अठखेलियां करने का मन मचल उठता है। खास यह कि पर्यटक वॉटर फॉल्स में जलक्रीड़ा से लेकर स्नान कर सकते हैं।अंबोली वन क्षेत्र अर्थात पार्क वनस्पतियों से आच्छादित है। अंबोली वॉटर फॉल्स क्षेत्र को अंबोली धबधबा भी कहते हैं। वॉटर फॉल्स का हर अंदाज पर्यटकों को रोमांचित करता है।

        A wonderful thrill is felt as soon as the cold water stream of the falls touches the body. The all-round valleys - the valleys make Rome-Rome gleam. Due to being at an altitude of about 690 meters above sea level, the clouds keep on blooming. The presence of flora gives Amboli a pleasant fragrance and freshness. So tourists feel full of energy in this environment. The natural structure of Amboli Water Falls is such that one cannot live without being enchanted. If it is called water life then it would probably not be an exaggeration. The style of Amboli Water Falls is very unique. Somewhere the water stream of Water Falls covers the main road, and somewhere in the valleys-plains, melodious music originates.
अंबोली वॉटरफॉल्स के पास ट्रेकिंग करते लोग

        फॉल्स की शीतल जलधारा का शरीर से स्पर्श होते ही एक अद्भुत रोमांच का एहसास होता है। चौतरफा घाटियां - वादियां रोम-रोम को पुलकित कर देती हैं। समुद्र तल से करीब 690 मीटर ऊंचाई पर होने के कारण बादलों का खिलंदडपन होता रहता है। वनस्पतियों की उपस्थिति अंबोली को सुगंध एंव ताजगी से महका देती है। लिहाजा पर्यटक इस परिवेश में ऊर्जा से लबरेज महसूस करते हैं। अंबोली वॉटर फॉल्स की प्राकृतिक संरचना ऐसी है कि कोई भी मुग्ध हुये बिना नहीं रह सकता। इसे जल जीवतंता कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। अंबोली वॉटर फॉल्स का अंदाज बेहद निराला है। वॉटर फॉल्स की जलधारा कहीं मुख्य मार्ग को आच्छादित करती है तो कहीं घाटियों-वादियों में सुमधुर संगीत का प्रादुर्भाव करती हैं।

         The flowing water of Kalkal-Jharjhar definitely compels the tourists to spend some moments. Nangar Tas is a big water fall of the Amboli Water Falls series. Although this water fall is seasonal. Yet there is no combination of its grandeur-divinity and beauty. Its stream has made its way through the huge stone cliff. These water falls of Amboli are beautiful as well as convenient. Somewhere there are stairs in the water falls and somewhere the huge stone rocks make the movement easy.
अंबोली गांव और आसपास के प्राकृतिक दृश्य
        कलकल-झरझर बहता झरना निश्चय ही पर्यटकों को कुछ पल गुजारने को विवश करते हैं। अंबोली वॉटर फॉल्स श्रंखला का नंगार तास एक बड़ा वॉटर फॉल्स है। हालांकि यह वॉटर फॉल्स मौसमी है। फिर भी इसकी भव्यता-दिव्यता एवं सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। इसकी जलधारा ने विशाल पत्थर की चट्टान के बीच अपना रास्ता बनाया है। अंबोली के यह वॉटर फॉल्स सुन्दरता के साथ ही सुविधाजनक भी हैं। कहीं वॉटर फॉल्स में सीढ़ियां हैं तो कहीं पत्थर की विशाल चट्टानें आवागमन को सुगम बनाती हैं। 

         Amboli Water Falls area is one of the special and ideal picnic spots of Maharashtra. Perhaps this is the reason why tourists continue to visit Amboli Water Falls in large numbers. All necessary resources are available to visit Amboli Water Falls. The nearest airport is Belgaum. The distance from Belgaum airport to Amboli is 64 kms. Nearest railway station is Sawantwadi. The distance of Sawantwadi from Amboli Water Falls is about 28 kms. The distance of this water falls from Mumbai is about 550 kilometers. Whereas the distance from Pune to Amboli is approximately • Kilometers. Apart from this, tourists can also travel to Amboli by road.
अंबोली घाट की सड़क से दिखता झरना
             अंबोली वॉटर फॉल्स इलाका महाराष्ट्र के विशेष एवं आदर्श पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। शायद यही कारण है कि अंबोली वॉटर फॉल्स में पर्यटकों का भारी संख्या में आना जाना जारी रहता है। अंबोली वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभीआवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बेलगाम है। बेलगाम एयरपोर्ट से अंबोली की दूरी करीब 64 किलोमीटर है निकटतम रेलवे स्टेशन सावंतवाड़ी है। अंबोली वॉटर फॉल्स से सावंतवाड़ी की दूरी करीब 28 किलोमीटर है। मुम्बई से इस वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 550 किलोमीटर है। जबकि पुणे से अंबोली की दूरी करी 390 किलोमीटर है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी अंबोली की यात्रा कर सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ