Advertisement

Responsive Advertisement

शुभांगी स्वरूप – भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट की प्रेरणादायक कहानी- Shubhangi Swaroop

महिला पायलट  FIRST WOMAN PILOT 

शुभांगी स्वरूप – भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

           Indian Navy के इतिहास में आजादी के 70 साल बाद, पहली बार पायलट के रूप में किसी महिला का सेलेक्शन किया गया है। देश की पहली महिला नेवी पायलट बनने का यह गौरव उत्तर प्रदेश की बेटी शुभांगी स्वरूप को प्राप्त हुआ है।

              केरल के एझीमाला में 22 नवम्बर 2017 को भारतीय नौसेना अकादमी Indian Naval Academy (INA) की पासिंग आउट परेड Passing out Parade (POP) में 328 कैडेट्स को सेलेक्शन किया गया। इन्हीं कैडेट्स में से निकली हैं देश की पहली लेडी नेवी पायलट शुभांगी स्वरूप

         शुभांगी स्वरूप एक बहुमुखी प्रतिभा हैं। बायोटेक में इंजीनियरिंग करने वाली शुभांगी मार्शल आर्ट भी सीख चुकी है (Martial Artist)। शुभांगी कोरियन मार्शल आर्ट ताइक्वांडो (Taekwon-Do) में नेशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। शुभांगी ने ताइक्वांडो नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल (Gold Medal) हासिल किया है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की कहानी – एक गरीब बच्चा कैसे बना भारत का मिसाइल मैन और राष्ट्रपति👈👈

करियर की शुरुआत / CAREER START

वर्दी में शुभांगी स्वरूप की प्रेरणादायक तस्वीर

         शुभांगी स्वरूप के पिता श्री ज्ञानजी स्वरूप भी नौसेना में अधिकारी (Naval Commander) हैं। शुभांगी स्वरूप ने भारतीय नौसेना की एविएशन ब्रांच में पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रचा दिया। शुभांगी के साथ तीन अन्य महिला अधिका​रियों को भी नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (NAI) में महिला अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। शुभांगी हैदराबाद की एयरफोर्स एकेडमी में विशेष प्रशिक्षण लेंगी और जल्द ही मे​रीटाइम रिकॉनकायसंस प्लेन (Maritime Reconnaissance Aircraft) उड़ाती दिखेगी। इंडियन नेवी में शामिल होने के बाद शुभांगी ने कहा कि— "मुझे पता है कि यह एक अच्छा अवसर ही नहीं बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है।"

इंडियन नेवी में महिलाएं / WOMEN IN INDIAN NAVY

भारतीय नौसेना में महिलाओं की भागीदारी को दर्शाती प्रेरणादायक तस्वीर

         महिलाओं को 1991 में ही जगह मिल गई थी। शुभांगी के साथ तीन अन्य महिलाओं ने सेलेक्शन प्राप्त कर नौसेना में इतिहास रचा है। शुभांगी के साथ आस्था सहगल, रूपा ए. और शक्तिमाया भी महिला अधिकारी बनीं लेकिन पहली महिला पायलट का गौरव शुभांगी को ही मिलेगा क्यों कि उनकी तैनाती टोही विमानों की उडान के लिए हो गई है। नौसेना की एविएशन ब्रांच में पहले भी वायु यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control) अधिकारी और विमान में पर्यवेक्षक अधिकारी के तौर पर महिलाएं काम कर चुकी हैं।

इजराइल ने किया ईरान पर हमला? जानिए पूरी सच्चाई, वजह और ताज़ा अपडेट | Israel Attack on Iran News 202👈👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ