Advertisement

Responsive Advertisement

Education System Failure in India: Degree vs Skill, Unemployment & Ground Reality Explained

📌 प्रस्तावना

Education System Failure in India (Degree vs Skill)
— वह सच जिसे आपसे अक्सर छिपाया जाता है

भारत में आज शिक्षा (Education) एक ऐसा सिस्टम बन चुका है जहाँ डिग्री (Degree) को सब कुछ माना जाता है, लेकिन स्किल (Skill) की कोई कीमत नहीं है। हर साल लाखों छात्र कॉलेज से डिग्री लेकर निकलते हैं, लेकिन नौकरी (Job) के नाम पर उन्हें सिर्फ निराशा मिलती है। यही जापान और चीन के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ स्किल पर भी ध्यान दे रहे हैं, वहां के गवर्नमेंट स्कूल हाई-फाई स्कूलों से भी आगे हैं, खाने में पोषण वाला खाना मिलता है, कोई जाति व्यवस्था नहीं है, किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं, कोई VIP कल्चर नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें आदर, करुणा और मदद करने का स्वभाव जैसे गुण ज्यादा कौशल के रूप में सिखाए जाते हैं।

सवाल यह है —
👉 क्या पढ़ाई का असली मकसद सिर्फ डिग्री लेना रह गया है?
👉 क्या हमारा शिक्षा सिस्टम वाकई युवाओं को रोजगार के लिए तैयार कर रहा है?

सच्चाई कड़वी है — नहीं।

Education system failure in India degree vs skill unemployment reality Hindi blog image showing job crisis and skill gap

भारत की ग्राउंड रियलिटी (Data & Truth)📊

  • भारत में हर साल लगभग 1 करोड़ से ज्यादा छात्र ग्रेजुएट होते हैं
  • लेकिन उनमें से सिर्फ 20–25% ही रोजगार के योग्य (Employable) होते हैं
  • All India Council for Technical Education की रिपोर्ट के अनुसार
    👉 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स में सिर्फ 40% ही नौकरी के लायक स्किल रखते हैं

📅 2023–24 रिपोर्ट्स के अनुसार:

  • IT सेक्टर में भर्ती कम हुई
  • कैंपस प्लेसमेंट गिर गए
  • लाखों छात्र बिना नौकरी के घर बैठे हैं
  • बड़ी-बड़ी कंपनियां ज्यादा टैक्स के वजह से बंद हो रही हैं, जिससे लाखों रोजगार कम हो गए हैं।
  • AI के वजह से नौकरियां कम हो गई हैं।
Clickhere👇👇👇

🏫 डिग्री vs स्किल – असली अंतर

डिग्री (Degree)स्किल (Skill)
किताबों पर आधारितप्रैक्टिकल अनुभव
सिर्फ सर्टिफिकेटअसली काम करने की क्षमता
नौकरी की गारंटी नहींनौकरी की संभावना ज्यादा

👉 आज कंपनियाँ पूछती हैं:
"तुम क्या कर सकते हो?"
ना कि
"तुमने क्या पढ़ा है?"

सरकारी स्कूलों की हालत 🏚️ 

poor condition of government schools in India broken classroom roof damaged walls education crisis rural India

भारत में सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत खराब है:

  • कई राज्यों में हजारों स्कूल बंद किए गए
  • Ministry of Education के आंकड़ों के अनुसार
    👉 2015–2023 के बीच कई राज्यों में स्कूल मर्ज या बंद हुए 

🔴 पूरे भारत का बड़ा डेटा

  • 📅 2014–15 से 2024–25 के बीच
    👉 भारत में 93,000+ स्कूल बंद हो चुके हैं
  • 📉 स्कूल की संख्या:
    • 2014–15 → 11.07 लाख
    • 2024–25 → 10.13 लाख

⚠️ इसका मतलब क्या है

👉 2015–2023 के बीच हजारों नहीं, लाखों बच्चों की पहुंच वाले 90,000+ स्कूल खत्म हो गए

👉 कारण बताए गए:

  • कम स्टूडेंट
  • स्कूल मर्ज पॉलिसी
  • खर्च कम करना
Clickhere👇👇👇

👉 लेकिन असर:

  • गांव के बच्चों को दूर जाना पड़ता है
  • dropout बढ़ता है
  • गरीब और पीछे चला जाता है

2015–2023 के बीच भारत में हजारों नहीं बल्कि 90,000+ से ज्यादा स्कूल बंद या मर्ज कर दिए गए, जिससे लाखों गरीब बच्चों की शिक्षा तक पहुंच और भी मुश्किल हो गई।

इससे 2 बड़े सवाल निकलते हैं:

👉 गरीब का बच्चा कहाँ जाएगा?
👉 प्राइवेट स्कूल की फीस कौन देगा?

❌ बंद हुई योजनाएं (जो गरीबों के लिए थीं)

government schemes failure India scholarship cut hostel shortage skill development problems poor students education crisis

कुछ योजनाएं जो गरीब छात्रों के लिए मददगार थीं, धीरे-धीरे कमजोर या बंद हो गईं:

  • छात्रवृत्ति (Scholarship) में कटौती
  • सरकारी होस्टल की कमी
  • स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स का सही क्रियान्वयन नहीं

👉 कागज पर योजनाएं हैं,
👉 जमीन पर कुछ नहीं।

Nepotism (भाई-भतीजावाद)

यह भारत की सबसे बड़ी समस्या है।

उदाहरण:

  • नेता का बेटा → विदेश में पढ़ाई
  • आम आदमी का बेटा → बेरोजगार

👉 नौकरी में मेरिट से ज्यादा "सिफारिश" चलती है

Union Public Service Commission जैसी परीक्षाओं में भी
👉 कई बार पेपर लीक के मामले सामने आए

📅 जैसे:

  • 2023–24 में कई राज्य भर्ती परीक्षाएं रद्द हुईं

💰 Ground-Level Corruption

  • नौकरी के लिए रिश्वत
  • फर्जी सर्टिफिकेट
  • बैकडोर एंट्री

👉 गरीब मेहनत करता है
👉 अमीर पैसे से सिस्टम खरीदता है

Clickhere👇👇👇

🎬 Propaganda & Mindwash

आजकल फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल भी हो रहा है:

  • कुछ फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाता है. राजनीतिक एजेंडा फैलाया जाता है
  • न्यूज़ चैनल अब वैसे नहीं रहे जैसे पहले होते थे, जहां फ्रीडम ऑफ स्पीच की असली कीमत समझाई जाती थी और सच्चाई खोजी जाती थी, अब धर्म के नाम पर खबरों से ज़हर फैलाया जा रहा है, आदिवासियों का जंगल के लिए आंदोलन, किसानों का सड़कों पर आंदोलन, छात्रों के पेपर लीक जैसे मुद्दे दबा दिए जाते हैं, और सच्चाई दिखाने वाले टीचर या क्रिएटर्स को जेल में डाल दिया जाता है या उन पर 50 करोड़ का मानहानि का दावा कर दिया जाता है ताकि वे सच सामने न ला सकें।

👉 लोग असली मुद्दों (Education, Jobs) से हटकर
👉 धर्म और भावनाओं में उलझ जाते हैं, 
ऐसे ही कमजोर दिमाग वालों और अनपढ़ लोगों को भी भटकाया जाता है।

धर्म और राजनीति

आज भारत में:

  • धर्म के नाम पर वोट
  • जाति के नाम पर राजनीति

👉 असली मुद्दे गायब:

  • बेरोजगारी
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

⚠️ जातिवाद (Caste System)

2026 में भी:

👉 लोग आज भी पूछते हैं — “तुम्हारी जाति क्या है?”

सच्चाई:

  • नौकरी में भेदभाव
  • समाज में भेदभाव

👉 क्या जातिवाद खत्म हुआ?
👉 जवाब है — नहीं

Clickhere👇👇👇

🔥 Real Incidents (सच्ची घटनाएं)

real incidents India paper leak case unemployed engineers tea seller closed government schools youth unemployment crisis

1. पेपर लीक केस

📅 2023–2024

  • कई राज्यों में भर्ती परीक्षा रद्द
  • लाखों छात्रों का साल बर्बाद
  • फॉर्म के डीडी के पैसे वेस्ट और लोगों के ट्रेन या यातायात पर खर्च वेस्ट।

2. इंजीनियर चाय बेच रहा है

👉 हजारों उदाहरण हैं
👉 B.Tech करने के बाद भी
👉 नौकरी नहीं मिली

3. सरकारी स्कूल बंद

👉 गांव में स्कूल बंद
👉 बच्चों को 20– 25km दूर जाना पड़ता है

💡 असली समस्या क्या है?

  1. पुराना सिलेबस
  2. प्रैक्टिकल नॉलेज की कमी
  3. भ्रष्टाचार
  4. राजनीति का हस्तक्षेप
सीधी बात बोलूं तो बड़ी कुर्सियों पर बैठे लोगों को जनता जिंदा चाहिए वोट डालने के लिए, उन्हें जागरूक जनता नहीं चाहिए, क्योंकि अगर जनता जाग गई तो सवाल पूछेगी और वो उनके लिए बुरा होगा, इसी लिए जनता को मूर्ख बनाते जाओ और धर्म में उलझाते जाओ।

🛠️ समाधान (Solution)

  • स्किल बेस्ड एजुकेशन
  • इंडस्ट्री के साथ कनेक्शन
  • करप्शन पर सख्ती
  • सरकारी स्कूलों में सुधार
Clickhere👇👇👇

5 FAQ अगर आप जागरूक हो तो मन में कुछ सवाल तो आते ही होंगे ना?

Q1. क्या डिग्री बेकार है?
👉 नहीं, लेकिन अकेली डिग्री काफी नहीं है

Q2. क्या स्किल ज्यादा जरूरी है?
👉 हाँ, आज के समय में स्किल ही असली ताकत है

Q3. क्या जातिवाद खत्म होगा?
👉 नहीं, जब तक लोग सोच नहीं बदलेंगे 

Q4. क्या सिस्टम सुधर सकता है?
👉 हाँ, लेकिन जनता को जागरूक होना होगा

Q5. क्या राजनीति शिक्षा को प्रभावित कर रही है?
👉 बिल्कुल, और यही सबसे बड़ा खतरा है

अंतिम बात (आंख खोल देने वाली सच्चाई)

eye opening truth india unemployment reality poor vs rich leaders abroad education system failure youth struggle hindi blog image

👉 जब तक आम जनता
👉 असली मुद्दों पर सवाल नहीं पूछेगी

तब तक:

  • नेता अपने बच्चों को विदेश भेजते रहेंगे
  • गरीब का बच्चा बेरोजगार रहेगा, रैलियों में पुलिस की मार भी खाता रहेगा।
  • अनपढ़ रहेगा तो चिकन और दारू के लिए वोट भी देगा।
👉 आपको तय करना है:

आप जागरूक नागरिक बनेंगे या सिर्फ भीड़ का हिस्सा? 

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने विचारशील दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, जिससे उनकी भी आंखें खुल जाएं, अगर ज़मीर जिंदा हो तो धन्यवाद।🙏🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ